रावण दहन एवम् श्री राम यज्ञ आयोजन
संकट मोचन बालाजी मंदिर में 20 अक्टूबर को होगा विशाल श्रीराम यज्ञ, हवन-पूजन
@followers @top fans News 24 Udaipur
#udaipur #viralpost #nonfollowers #ravandhahan
उदयपुर। बजरंग बली प्रचार समिति, उदयपुर की ओर से 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को संकट मोचन बालाजी मंदिर, पंचदेवरिया, चांदपोल बाहर में विशाल श्रीराम यज्ञ, हवन-पूजन एवं दशहरा मेले का आयोजन किया जाएगा। पंडित पवन कुमार सुखवाल ने बताया कि मेले के मुख्य आकर्षण के रूप में 21 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, श्रीमहाआरती, आतिशबाजी एवं महाप्रसाद का आयोजन होगा। आयोजन को लेकर समिति की ओर से तैयारियां की जा रही हैं तथा रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है।
बजरंग बली प्रचार समिति के आयोजन व्यवस्थापक पं. पवन कुमार सुखवाल ने बताया कि कार्यक्रम के तहत सुबह 9 बजे विशाल श्रीराम यज्ञ एवं हवन-पूजन प्रारंभ होगा। सुंदरकांड पाठ के साथ यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। इसमें दुश्यन्त कुमावत, नरेंद्र कुमावत, मधुसूदन सुखवाल एवं महेश श्रीमाली का सहयोग रहेगा। दोपहर 12 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति एवं महाआरती की जाएगी।
इसी दिन शाम 6 बजे से दशहरा मेले का आयोजन होगा। शाम 6 से 8 बजे तक देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। हर्ष पालीवाल एवं सोनू की बोर्ड पर एम.एम. ग्रुप द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। रात्रि 8 बजे 21 फीट ऊंचे रावण का दहन एवं आतिशबाजी की जाएगी। इसके बाद महाआरती होगी।
Girwa, Udaipur | Oct 19, 2026