बीना: भगत सिंह वार्ड में मामूली विवाद को लेकर 30 वर्षीय महिला ने फिनाइल का किया सेवन, जिला अस्पताल किया गया रेफर
Bina, Sagar | May 18, 2025 30 वर्षीय महिला सुमन निवासी भगत सिंह का घर में मामूली विवाद हो गया जिस पर से महिला ने घर में रखा फिनायल पी लिया। महिला की हालत बिगड़ती देख परिजन महिला को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को सागर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं प्रधान आरक्षक सुरेंद्र सिंह परिहार पहुंच गए और महिला के बयान दर्ज किए।