बीना: झांसी फाटक ओवरब्रिज के नीचे रखे वाहनों की वजह से आए दिन हो रही है दुर्घटनाएँ, लोग हो रहे परेशान #jansamasya
Bina, Sagar | May 17, 2025 राजस्व पुलिस एवं नपा के द्वारा स्टेशन रोड एवं झांसी फटक ओवर ब्रिज के नीचे से पूर्व में अतिक्रमण हटाया गया और लोगों को अपने निजी वाहन ब्रिज के नीचे नहीं रखने के निर्देश दिए थे। जिसका कोई भी असर देखने को नहीं मिल रहा और लोग बे खौफ होकर ब्रिज के नीचे चार पहिया वाहन व ट्रैक्टर ट्रॉली एवं ठेले रखकर अतिक्रमण किए हुए हैं। जिससे निकलने वाले वाहन चालक परेशान है।