बीना: 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर अंबेडकर तिराहे से निकली तिरंगा यात्रा, MLA निर्मला सप्रे सहित बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
Bina, Sagar | May 17, 2025 ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में विधायक निर्मला सप्रे, गौरव सारोठिया, नपा अध्यक्ष लता सकवार, जनपदअध्यक्ष उषा राय, पार्षद भारती राय सहित सर्व धर्म के लोग शामिल हुए। शनिवार शाम 5:00 बजे तिरंगा यात्रा अंबेडकर तिराहे से शुरू होकर सर्वोदय चौराहा गांधी चौराहा होते हुए महावीर चौक पर संपन्न हुई।