बीना: देहरी रोड पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक घायल
Bina, Sagar | May 17, 2025 बाइक चालक विकेश रजक एवं सामने से आ रही दूसरी बाइक से देहरी रोड पर टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको रात में उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं गंभीर हालत ही चलते विकेश रजक को सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं दूसरे घायल का उपचार जारी है । अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना बिना थाने को दी।