बीना: ग्राम कोरजा में ट्रक फंसने के कारण दो घंटे तक आवागमन रहा बाधित
Bina, Sagar | May 17, 2025 बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरजा में नहर के लिए पाइप लेकर आया ट्रक बीच रास्ते पर फंस गया। जिसकी वजह से दोनों तरफ़ लोग खड़े के खड़े रह गए। ट्रक चालक ने काफी प्रयास किया। लेकिन जगह कम होने की वजह से ट्रक काफी देर फंसा रहा। ग्रामीण लक्ष्मीकांत यादव निवासी ग्राम कोरजा ने जानकारी देते हुए बताया कि नहर के लिए बड़े-बड़े पाइप लेकर ट्रक आया था।