बांका: तरी गांव में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के स्मारक का उद्घाटन सांसद और मुखिया ने किया
Banka, Banka | Dec 30, 2024 प्रखंड क्षेत्र के ककवारा पंचायत के तरी महादलित टोला में सोमवार की दोपहर दो बजे बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के स्मारक का उदघाटन किया गया। इस अवसर पर सांसद गिरिधारी यादव, पंचायत मुखिया पूजा रंजन, प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव ने बाबा साहेब के स्मारक का उदघाटन किया।