चलती ट्रेन के फर्स्ट AC कूपे को बनाया 'सुहागरात का कमरा', वीडियो वायरल होते ही टिकट चेकर सस्पेंड
चलती ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच के एक कूपे को सुहागरात के कमरे की तरह सजाने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तूल पकड़ गया है। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित टिकट चेकर (टीटीई) को निलंबित कर दिया है।
रेल मंत्रालय के अनुसार, 6/7 जुलाई 2026 को Nandigram Express में यात्रा कर रहे एक दंपति ने अपने फर्स्ट एसी कूपे को सजाने के लिए निजी तौर पर एक ऑनलाइन डेकोरेटर को हायर किया था। जांच में सामने आया कि डेकोरेटर को बिना अधिकृत अनुमति के ट्रेन के कोच में प्रवेश दिया गया, जिसे रेलवे ने गंभीर सुरक्षा और प्रशासनिक चूक माना है।
रेल मंत्रालय ने बताया कि मामले में संबंधित टिकट चेकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विस्तृत विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे नियमों के उल्लंघन के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Deoria, Deoria | Jul 9, 2026