बारिश में टूटा बंधा, कोड़र-बनकटी मार्ग बंद; धान रोपाई के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी
रुद्रपुर (देवरिया)। लगातार हो रही बारिश से द्वाबा क्षेत्र की ग्राम सभा कोड़र के बनकटी गांव के पास बंधा टूट जाने से कोड़र-बनकटी मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। सड़क पर गहरे गड्ढे बनने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन ठप हो गया है, जिससे ग्रामीणों और किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि धान रोपाई के महत्वपूर्ण समय में सड़क टूटने से ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। किसानों को खेतों तक पहुंचने और आवश्यक सामान लाने-ले जाने के लिए कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।
द्वाबा क्षेत्र के भाजपा नेता डीके यादव ने शासन-प्रशासन से क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत कराकर आवागमन बहाल कराने की मांग की है। वहीं अरविंद यादव, दुर्विजय यादव, छोटकू तिवारी, राम अवध यादव, गिरजेश प्रसाद, राजकिशोर प्रसाद, राजेश शर्मा, भोलू साहनी, हनुमान यादव और सूर्यभान यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने भी जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कर क्षेत्रवासियों को राहत दिलाने की मांग की है।
DM Deoria #deoria
Deoria, Deoria | Jul 12, 2026