कासगंज: कासगंज में 'ऑपरेशन कन्विक्शन' अभियान के तहत जयपुर की महिला को कासगंज न्यायालय ने सुनाई 5 साल की सजा
कासगंज में “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत पुलिस, मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन की प्रभावी पैरवी से बड़ी सफलता मिली। थाना गंजडुंडवारा में दर्ज मानव तस्करी, पॉक्सो एक्ट व जेजे एक्ट के मामले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने जयपुर निवासी एक महिला को दोषी ठहराते हुए 5 वर्ष के कारावास और 5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।