खोदावंदपुर: खोदावंदपुर में मतदाता जागरूकता अभियान: वक्ताओं ने कहा, बिहार विधानसभा चुनाव में 17 साल बनाम 17 महीना की होगी लड़ाई
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में 17 साल बनाम 17 महीना के मुद्दों की लड़ाई होगी। महागठबंधन अपार बहुमत से यहां सरकार बनाएगी औऱ तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। महागठबंधन द्वारा रविवार को दोपहर करीब दो बजे खोदावंदपुर में चलाए गए मतदाता जागरूकता अभियान में वक्ताओं ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में गरीबों,शोषित पीड़ितों के हक की बात कही।