बहादुरपुर: आंधी ने रोकी रफ्तार: ओंडेर गांव के पास हाईवे पर गिरे पेड़, एक घंटे तक लगा लंबा जाम
अशोकनगर-विदिशा मार्ग स्थित नेशनल हाईवे 346-ए पर शुक्रवार को शाम लगभग चार बजे तेज आंधी और हवाओं के चलते ओंडेर गांव के पास कई बड़े पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गए, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर दर्जनों वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।