#मसूरी_अनियंत्रित होकर #खाई में #गिरी_कार दो व्यक्ति #घायल, #पेड़ ने #बचाई दो #युवकों की #जान, खाई में जाने से पहले पेड़ पर अटकी कार
दूधली मार्ग पर देर रात दिल्ली नंबर की एक निजी कार फिसलन के चलते अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गई और खाई में गिरने के बजाय पेड़ पर अटक गई। हादसे में कार सवार देहरादून निवासी दो युवक घायल हो गए।
दूधली गांव के निवासियों के अनुसार, रास्ता भटकने के कारण दोनों युवक दूधली मार्ग पर पहुंच गए थे। बारिश के कारण सड़क पर फिसलन थी, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर चली गई। दोनों युवक रातभर मौके पर ही पड़े रहे। सुबह स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मसूरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार घटना की जांच की जा रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि दूधली मार्ग बेहद ढालदार है और कई स्थानों पर सुरक्षा रेलिंग नहीं है। बरसात में फिसलन बढ़ने से यहां दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा रेलिंग लगाने और सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की है।
Kichha, Udham Singh Nagar | Aug 23, 2026