#हरिद्वार में #एक_राष्ट्र #एक_चुनाव को लेकर #संत_समागम, #संतों का #मिला_समर्थन
#वन_नेशन #वन_इलेक्शन को लेकर #एक_राय बनाने की #तैयारी_शुरू हो गई है, #रविवार को #हरिद्वार में आयोजित संत समागम में इस पर खुलकर चर्चा की गई, #एक_राष्ट्र, #एक_चुनाव संत #समागम कार्यक्रम का #आयोजन श्री जी #वाटिका में किया गया। जिसमे #केंद्रीय मंत्री #शिवराज सिंह चौहान, #मुख्यमंत्री #पुष्कर सिंह #धामी मुख्य रूप से #उपस्थित रहे।
संत समागम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष, योग गुरु बाबा रामदेव सहित तमाम बड़े संत मौजूद रहे। जिन्होंने एक स्वर में वन नेशन वन इलेक्शन को राष्ट्र की प्रगति के लिए काफी अहम बताया।
योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन को सब संतों ने आशीर्वाद दिया है क्योंकि संतों के लिए देश से बड़ा कुछ भी नहीं है। बाबा रामदेव ने कहा कि इससे देश की शिक्षा व्यवस्था से लेकर अर्थ व्यवस्था सभी में सुधार देखने को मिलेगा। बाबा रामदेव ने कहा कि कुछ नेताओं को लगता है कि कुछ क्षेत्रीय पार्टियों का मोक्ष हो सकता है। बाबा ने देश के मतदाता को समझदार बताते हुए कहा वह भली भांति जनता है कि कौन सा दल स्टेट के लिए सही है और कौन देश के लिए इसलिए तुच्छ राजनीति के लिए इस बात को न उठाकर यह बात देश के वोटरों पर छोड़ दी जाय।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि देश की आजादी के बाद शुरूआती दौर में एक साथ चुनाव होते थे लेकिन धीरे धीरे यह परम्परा टूटी उन्होंने अपना सुझाव देते हुए कहा कि 6 माह केवल चुनाव के लिए रखा जाना चाहिए। जिसमें पहले लोकसभा फिर विधानसभा और उसके बाद नगर पालिका, निगम के चुनाव हो। बाकी समय विकास के कार्यों को गति दी जाए। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए सुझाव की शुरूआत हरिद्वार से हुई है और जो भी आंदोलन हरिद्वार से शुरू होते है वे अवश्य ही सफल होते है।