पीलीभीत: जोगराजपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध पैथोलॉजी लैब व क्लीनिक पर छापेमारी कर किया सील
सेहरामऊ थाना क्षेत्र जोगराजपुर में अवैध रूप से संचालित लैब और क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी को लेकर झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया और कई डॉक्टर क्लीनिक बंद कर मौके से खिसक लिए। इस दौरान अवैध रूप से संचालित लखनऊ पैथोलॉजी लैब को सील किया गया और क्लीनिक पर छापेमारी कर कार्रवाई की है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नोटिस चस्पा किया।