पीलीभीत: बलरामपुर मोड पर घोड़े से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव कढैया कनपारा के रहने वाले संजय कुमार पुत्र करनपाल उम्र 27 वर्ष सोमवार की रात लगभग 9 बजे बंडा से घर वापस बाइक से लौट रहा था। जैसे ही बाइक सवार युवक बलरामपुर चौकी क्षेत्र मोड पर पहुंचा तभी अचानक बाइक घोड़े से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।