ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर चाईबासा पुलिस ने शहर के आम लोगों से एक अपील जारी की है। पुलिस के द्वारा जारी अपील में कहा गया है कि कोई भी भ्रामक पोस्ट व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम फेसबुक आदि पर ना करें ऐसा करने पर पुलिस उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करेगी। पुलिस सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखे हुए है।