'हो' समाज की प्राचीन भाषा-संस्कृति को बचाने के लिए समाज के लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आदिवासी 'हो' समाज युवा महासभा की टीम ने मझगांव प्रखंड के घोड़ाबांधा, बाईपी एवं तिलोकुटी में सामाजिक जागरूकता अभियान चलाया। सामाजिक, सांस्कृतिक व पारंपरिक भटकाव की घटनाओं को रोकने के लिए समाज के लोगों को जागरूक किया गया।