हर घर दीया अभियान: मजदूरों को दीए की किट वितरित
सीईओ जिला पंचायत ने स्वयं पहुंचकर वितरण किया
जिला कलेक्टर श्री पवन जैन के निर्देशन में “हर घर दीया, घर-घर दीया” अभियान के तहत मुडियाखेड़ा में मजदूरों को दीया, बाती और तेल के पैकेट वितरित किए गए। यह अनूठी पहल जिला प्रशासन और मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। इसमें आनंद विभाग की भी सक्रिय भागीदारी रही।
सीईओ जिला पंचायत श्री वीरसिंह चौहान ने स्वयं पहुंचकर मजदूरों को दीया किट वितरित की। इस अभियान का उद्देश्य दिवाली के पर्व पर हर घर में खुशियों का संचार करना और किसी भी परिवार को अंधेरे में नहीं छोड़ना है। दीयों की रोशनी से घर-घर में उत्सव और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया गया।
प्रशासन का मानना है कि त्योहारों का आनंद हर वर्ग तक पहुंचे, इसके लिए ऐसी सामाजिक पहल प्रेरणादायक हैं। मजदूरों ने इस पहल की सराहना की और दिवाली की शुभकामनाएं दीं। यह कार्यक्रम समावेशी उत्सव और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करता है।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind
Bhind, Madhya Pradesh | Nov 7, 2026