गायघाट: बेनीबाद और कटरा थाना क्षेत्र में बागमती नदी किनारे अवैध खनन, ग्रामीणों ने की शिकायत
मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के हरखौली, शीतल धर्मपुर तथा कटरा थाना क्षेत्र के चंदौली गांव स्थित बागमती नदी के किनारेधड़ल्ले से अवैध बालू खनन किया जा रहा है। इसको लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने बेनीबाद थाना, मुजफ्फरपुर समाहर्ता एवं खनन विभाग मंत्रालय को रविवार दोपहर दो बजे में लिखित शिकायत दी है।