कटोरिया: बकरीद को लेकर कटोरिया थाना में शांति समिति की बैठक हुई
Katoria, Banka | May 26, 2026 बकरीद पर्व को लेकर मंगलवार शाम करीब 5 बजे कटोरिया थाना में शांति समिति की बैठक की गयी। मौके पर इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी से आपसी भाईचारे के साथ बकरीद मनाने एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। वहीं गड़बड़ी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।