पिछोर: पिछोर में मूंगफली बीज का मुफ्त वितरण, विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने किसानों को दिया उन्नत खेती का मंत्र
राष्ट्रीय मिशन ऑन एडिबल ऑयल (तिलहन योजना) के अंतर्गत विकासखंड पिछोर में आज गुरुवार दोपहर लगभग 2:00 बजे 'ग्रीष्मकालीन मूंगफली बीज निशुल्क वितरण' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले मूंगफली के बीजों का वितरण किया। सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।