बाढ़: बाढ़ के पानी में खंदे में मिला शव, इलाके में सनसनी फैली
Barh, Patna | Nov 4, 2024 बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना अंतर्गत जलगोविंद में सोमवार की सुबह 9 बजे संतोष महतों नामक व्यक्ति का शव खंदे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई और आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा शव को nh 31पर रख कर सड़क को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर बाढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुँची तथा आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।