बाढ़: भैया दूज पर बाढ़ के उमानाथ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Barh, Patna | Nov 3, 2024 भैया दूज एवं चित्रगुप्त पूजा को लेकर बाढ़ के उमानाथ मंदिर घाट पर सुबह 9 बजे से भीड़ उमड़ उमड़ने लगी। इस अवसर पर ज्यादातर महिलाओं की संख्या देखी गई। महिलाएं गंगा में स्नान कर मंदिर में भगवान की पूजा कर अपने भाई की लंबी उम्र की कामना की। बता दें कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के द्वितीय तिथि को बहनें भैया दूज के दिन अपने भाइयों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है।