बाढ़: छठ पर्व को देखते हुए नगर परिषद बाढ़ ने विभिन्न घाटों पर सफाई अभियान चलाया
Barh, Patna | Nov 2, 2024 छठ पूजा के मद्देनजर नगर परिषद बाढ़ के द्वारा विभिन्न घाटों पर सफाई अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। बाढ़ नगर परिषद अध्यक्ष संजय कुमार उर्फ गाय माता द्वारा लगातार सफाई कर्मियों की मॉनिटरिंग की जा रही है। शनिवार को साफ सफाई के दौरान दोपहर लगभग डेढ़ बजे नगर परिषद अध्यक्ष से जब बात की गई तो उन्होंने बताया बाढ़ में कुल 17 घाट हैं, जिसे तैयार कर लिया जाएगा।