बाढ़: बाढ़ थाने की बड़ी कार्रवाई: 16,600 किलो जावा महुआ जब्त कर किया गया नष्ट
Barh, Patna | Nov 2, 2024 मद्य निषेध एवं उत्पाद थाना बाढ़ के द्वारा शनिवार को बाढ़ थाना क्षेत्र के मलाही एवं जलगोविन्द दियारा में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ शनिवार की सुबह करीब पौने दस बजे छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 16,600 केजी जावा महुआ, 270 लीटर चुलाई शराब, इसके साथ ही शराब बनाने के उपकरण को निर्माणस्थल से जब्त कर लिया गया, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर लिया गया।