बक्सर: नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रदर्श प्रस्तुत किए, प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया
Buxar, Buxar | Dec 3, 2024 नेहरू स्मारक हाई स्कूल परिसर में मंगलवार को जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर के हाई स्कूलों से चयनित छात्राओं ने हिस्सा लिया. इस प्रदर्शनी में शामिल होने वाले छात्र छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक प्रदर्शनी प्रस्तुत की गई. जिसे निर्णायक मंडल समेत अन्य लोगों ने खूब सराहा.