बक्सर: अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर बक्सर में कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला गया, मांगों को लेकर
Buxar, Buxar | Dec 3, 2024 बक्सर में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगों ने अपनी अलग अलग मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर का घेराव किया। दिव्यांगों का कहना है कि सरकार दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 का पालन करें। इससे पहले सुबह 11 बजे दिव्यांगों ने सैकड़ो की संख्या में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किला मैदान से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला।