बक्सर: मुख्य सचिव ने वीसी के ज़रिए कृषि विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, DM रहे मौजूद
Buxar, Buxar | Dec 3, 2024 मुख्य सचिव बिहार अमृत लाल मीणा की अध्यक्षता में वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग एवं जल संसाधन विभाग के कार्यों की समीक्षा मंगलवार को 2 बजे अपराह्न में की गई। जिसमें जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारियों ने भाग लिया।