बड़वाह: बड़वाह के भीमेश्वर महादेव मंदिर से दस किमी दूर वनक्षेत्र में स्थित महोदरी आश्रम तक निकली भव्य कावड़ यात्रा
मध्यप्रदेश के बड़वाह नगर के मध्य गुरुनानक मार्ग स्थित श्री भीमेश्वर महादेव मंदिर से करीब दस किमी दूर वन क्षेत्र मे स्थित महोदरी आश्रम तक शुक्रवार को सुबह भव्य कावड़ यात्रा निकली।आश्रम के ब्रह्मलीन संत श्री श्री 1008 श्री रामगोपाल दास जी महाराज की सदप्रेरणा से पिछले 22 वर्षों से आश्रम के भक्तों द्वारा निकाली जा रही है।