तालबेहट: विकास खंड जखौरा की ग्राम पंचायत खुरा में जनजातीय गौरव सप्ताह पर भगवान बिरसा मुंडा खेल मैदान का भव्य लोकार्पण
जनजातीय गौरव सप्ताह के पावन अवसर पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा की विधायक निधि से विकास खंड जखौरा की ग्राम पंचायत खुरा में निर्मित भगवान बिरसा मुंडा खेल मैदान का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने की। समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संजय कुमार गोंड जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहे।