चरपोखरी: पसौर में नशा करने से मना करने पर युवक ने खाया जहर, हुई मौत, गांव में पसरा मातम
चरपोखरी थाना क्षेत्र के पसौर गांव में शुक्रवार की देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पत्नी द्वारा नशा करने से मना करने पर पति ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पसौर गांव निवासी भूखन मुसहर के 25 वर्षीय पुत्र गोलू राम के रूप में की गई है। बताया जाता है कि जहर खाने के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई।