रामपुर: विकास भवन में विधायक आकाश सक्सेना द्वारा 31 नवचयनित प्राविधिक सहायकों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र
Rampur, Rampur | Aug 25, 2026 मंगलवार को दोपहर एक बजे विकास भवन सभागार में कृषि विभाग के 31 नवचयनित प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए। स्थानीय कार्यक्रम में मिलक विधायक राजबाला सिंह, शहर विधायक आकाश सक्सेना, सीडी