बक्सर: जिला उपभोक्ता आयोग ने बैटरी निर्माता कंपनी लिभगार्ड और लक्ष्मी बैटरी के विरुद्ध नोटिस किया जारी, 4 क्षतिपूर्ति की मांग
Buxar, Buxar | Jul 10, 2026 मामला नगर के मेन रोड निवासी प्रवीण कुमार पांडे से जुड़ा है। उन्होंने लक्ष्मी बैटरी दुकान से 12,500 रुपये देकर 12 वोल्ट की बैटरी खरीदी थी। खरीद के दो-तीन दिन बाद ही बैटरी खराब हो गई। शक होने पर शिकायतकर्ता ने क्यूआर कोड स्कैन किया तो पता चला कि बैटरी पहले भी किसी अन्य ग्राहक को बेची जा चुकी थी। आरोप है कि पुरानी खराब बैटरी को रीपेयर कर नई बताकर दी गई है।