पीरो: हसन बजार से शादी की नीयत से भागे प्रेमी युगल को बरामद किया गया
Piro, Bhojpur | Jul 1, 2026 हसन बाजार थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से घर से भागे एक प्रेमी युगल को बरामद कर लिया है। इस संबंध में बुधवार की शाम करीब 6:00 बजे प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दी गई हसन बाजार थाना कांड संख्या 18/26 के तहत 22 फरवरी को लड़की के परिजनों द्वारा शादी की नीयत से अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था।