सागर नगर: नशा मुक्ति हेतु जनजागरूकता अभियान: कलेक्टर के निर्देशन में 1 से 26 जून तक जिले में होंगे विविध कार्यक्रम
कलेक्टर श्री संदीप जी आर के निर्देशन में जिले में नशा मुक्ति हेतु 1 जून से 26 जून 2025 तक नशा मुक्त भारत अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं, छात्रों, और आमजन को नशे की लत से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराकर, एक स्वस्थ और नशामुक्त समाज की दिशा में प्रयास करना है।