टीकमगढ़: स्टेट बैंक के पास डीपी के बॉक्स में लगी अचानक आग,विद्युत सेवा हुई प्रभावित
टीकमगढ़ स्टेट बैंक के पास लगी हुई डीपी के बॉक्स में आज अचानक आग लग गई,जिससे विद्युत सेवा प्रभावित हो गई।डीपी के बॉक्स में आग लगते ही अफरा तफ़री मच गई।तुरंत स्थानीय लोगो ने विद्युत विभाग को घटना की जानकारी दी।विद्युत कर्मचारी मौके पर पहुँचे और सुधार कार्य किया गया है।लोगो का कहना कि शॉर्ट सर्किट के आग लगी थी।