टीकमगढ़: जिला न्यायालय परिसर में 70 वर्षीय बुजुर्ग की हुई मौत,मौके पर पहुची देहात पुलिस,जिला अस्पताल पहुँचाया गया शव
टीकमगढ़ जिला न्यायालय में पोते और बहू का समझौता कराने आए 70 वर्षीय बुजुर्ग की आज मौत हो गई।मोहनगढ़ तहसील के बरेठी गाव का रहने वाला हल्के केवट अपने पोते के साथ सुबह क़रीब 11बजे न्यायालय पहुँच गया था।क़रीब 4:30 बजे अचानक न्यायालय परिसर में उसकी मौत हो गई।जानकारी लगते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुची और मृतक के शव को जिला अस्पताल पहुँचाया गया ।