टीकमगढ़: टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के विभिन्न विभागों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की आयोजित, सागर संभाग आयुक्त ने दिए निर्देश
सागर संभाग आयुक्त डॉ वीरेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता आज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जिले के विभिन्न विभागों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सागर संभाग आयुक्त ने निर्देशित किया कि जिले में ग्रीष्मकाल के दौरान सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित कराए एवं आवश्यक होने पर परिवहन भी किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि वर्षा के पूर्व सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में अधिक से अधिक वृक्षारोपण हेतु तैयारी करें। इस दौरान और भी संबंधित चर्चाएं की गई और सागर संभाग आयुक्त द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।