टीकमगढ़: टीकमगढ़ ढोंगा रोड पर मिली एक बालिका,कोतवाली थाने में परिजनों को किया गया सुपुर्द
पूरा मामला टीकमगढ़ शहर की ढोंगा रोड का है,जहां पर एक बालिका मिली।स्थानीय लोगों ने जब बालिका को देखा तब उससे परिजनों के बारे में पूछा,लेकिन बालिका कुछ भी अपने परिजनो के बारे में नहीं बता सकी।स्थानी लोगों ने बालिका के परिजनों की तलाश की,लेकिन उसके परिजनों का कोई पता नहीं लगा।इसके बाद बालिका को कोतवाली थाने ले जाया गया।कोतवाली थाना पुलिस और सोशल मीडिया के माध्यम से बालिका के परिजनों का पता लगा।परिजन कोतवाली थाने पहुंचे और कोतवाली थाने में बालिका को परिजनों के सुपुर्द किया गया है।