चरपोखरी: चरपोखरी में चपरासी के भरोसे इलाज, डॉक्टर नदारद, सिस्टम पर उठे सवाल
सरकार द्वारा पशुपालकों की सुविधा के लिए प्रखंड मुख्यालय से लेकर पंचायत स्तर तक पशु अस्पताल एवं डॉक्टरों की व्यवस्था की गई है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। बुधवार की शाम 4:00 के करीब एक चरपोखरी थाना क्षेत्र के ढेड़ा गांव का एक मामला सामने आया है, जहां पशु चिकित्सक की लापरवाही के कारण एक मवेशी की हालत गंभीर हो गई है।