राजपुर: थाना परिसर में आरक्षक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेंगे राज
बलरामपुर जिले के राजपुर थाना परिसर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना परिसर में पदस्थ एक आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरक्षक का शव थाना भवन के ऊपर बने कमरे में मिला, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों का खुलासा पीएम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। मृत आरक्षक की पहच