बागपत: DM जितेंद्र प्रताप सिंह ने कोषागार बागपत के डबल लॉक के अवशेषों का किया वार्षिक सत्यापन, दिए निर्देश
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के कोषागार बागपत के डबल लॉक के अवशेषों का वार्षिक सत्यापन किया और कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि जो बिल प्राप्त हुए हैं, उन सभी का निस्तारण हो जाए। कोई भी कार्य लंबित न छोड़ा जाए। इस मौके पर एडीएम पंकज वर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।