बागपत: खेड़ा इस्लामपुर मे महिला को तमंचे से गोली मारकर घायल करने के मामले मे फरार आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग, SP से की शिकायत
खेड़ा इस्लामपुर गांव निवासी पीड़ित महिला रीतू के भाई नितिन पुत्र जयप्रकाश ने बताया कि गत 22 मार्च को मां की बरसी थी। बरसी में बहन रीतू निवासी मुज्जफरनगर आई हुई थी। उसी दौरान गांव के ही चार लोगों ने बहन को जान से मारने की नियत से तमंचे से गोली मार दी थी। गोली लगने से बहन गंभीर रूप से घायल हो गई थी। बहन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।