बागपत: SP व ASP ने नामांकन स्थल कलेक्ट्रेट बागपत का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण
लोकसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशियों द्वारा नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए एसपी अर्पित विजयवर्गीय व एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने नामांकन स्थल कलेक्ट्रेट बागपत का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। नामांकन स्थल पर लगे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।