आजाद अधिकार सेना पार्टी के जिलाध्यक्ष विरेंद्र आर्य ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने खेकड़ा निवासी पूर्व आर्मी रिटायर्ड मुकेश शर्मा को बागपत से लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया। इस मौके पर कुलदीप, सतीश चंद, राखी शर्मा, बिजेंद्र सिंह, अंकिता राणा, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।