बागपत: खेत में काम कर रहे बाघू गांव के एक परिवार पर आरोपियों ने धारदार हथियार से किया हमला, प्रधानी के चुनाव को लेकर थी रंजिश
कोतवाली बागपत क्षेत्र के बाघू गांव निवासी रामबीर ने बताया कि सोमवार को अपने बेटे देव और पत्नी कविता के साथ खेत में काम कर रहा था। गांव के आधा दर्जन लोग बाइक पर सवार होकर खेत में पहुंचे। उन्होंने प्रधानी चुनाव को लेकर गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लोहे का सरिया, तमंचा, पलकटी और चाकू तथा धारदार हथियार से हमला किया।