बागपत: थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने बिलोचपुरा के दो सगे भाइयों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की
थाना सिंघावली अहीर प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक बिलोचपुरा निवासी दो भाई सचिन व विनोद पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। बता दें कि बिलोचपुरा गांव निवासी दोनों आरोपियों पर रुपयों को दोगुना करने के लिए गांव के ही कई लोगों सहित बागपत व हरियाणा के अन्य लोगों के साथ ठगी के आरोप लगे थे।