पयागपुर: हुजूरपुर थाना क्षेत्र के गौर घोसियाना में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट, तीन लोग घायल
हुजूरपुर थाना क्षेत्र के गौर घोसियाना गांव मे पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार दोपहर 1बजे जमकर मारपीट हो गई। जिसमे गांव निवासी भूरे, बड़कऊ व असरफ को गंभीर चोट आई। जिन्हे गंभीर हालत मे जिला मेडिकल बहराइच भेजा गया।जहाँ डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है।वही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच मे जुटी हुई है।