चूरू: NSUI ने लोहिया महाविद्यालय चूरु की प्राचार्या को दिया ज्ञापन, 123 खाली सीटों पर एडमिशन लेने की मांग की
Churu, Churu | Aug 1, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर शुक्रवार दोपहर 1 बजे चूरू एनएसयूआई द्वारा लोहिया महाविद्यालय चूरु के प्राचार्या को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन मे एनएसयूआई कार्यकर्ता कृष्ण स्वामी ने बताया कि लोहिया महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष में 1600 सीटों में से सिर्फ 1477 सीटों पर आवेदन प्राप्त हुए थे जिनका एडमिशन हो गया है तथा महाविद्यालय में 123 सीट खाली रह गई।